Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

देवघर एयरपोर्ट पर पहुंचे प्रधानमंत्री, स्थानीय भाजपा नेताओं से की मुलाकात

इसके अलावा देवघर एयरपोर्ट पर मोदी के स्वागत के लिए संथाल परगना के तीन लोकसभा क्षेत्रों दुमका, गोड्डा और राजमहल से भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन, निशिकांत दुबे और ताला मरांडी भी मौजूद थे।

04 Apr 2024

देवघर एयरपोर्ट पर पहुंचे प्रधानमंत्री, स्थानीय भाजपा नेताओं से की मुलाकात

देवघर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशेष विमान से गुरुवार को देवघर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई नेताओं ने उनसे मुलाकात की। इसके अलावा देवघर एयरपोर्ट पर मोदी के स्वागत के लिए संथाल परगना के तीन लोकसभा क्षेत्रों दुमका, गोड्डा और राजमहल से भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन, निशिकांत दुबे और ताला मरांडी भी मौजूद थे।

देवघर एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से जमुई के लिए रवाना हो गये। वे जमुई लोकसभा क्षेत्र के खैरा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से एनडीए कोटे से लोजपा के उम्मीदवार अरुण भारती चुनाव लड़ रहे हैं। जमुई में पहले चरण में ही मतदान होना है। प्रधानमंत्री मोदी उन्हीं के लिए चुनाव प्रचार करने वाले हैं। इस मौके पर देवघर विधायक नारायण दास, सारठ विधायक रणधीर सिंह और राजमहल विधायक अनंत ओझा भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की जानकारी देते हुए गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा कि देवघर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री को भगैया व गोड्डा के बुनकरों के विशेष तौर पर हस्तनिर्मित कमल फूल छपा शॉल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ दिया। मेरे जैसे कार्यकर्ताओं के लिए यह गौरव का पल है कि मोदी ने जिस पिछड़े क्षेत्र में एयरपोर्ट दिया, आज वो दोबारा इस एयरपोर्ट पर आए। यही विकास है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News